Home latest सांवलिया सेठ नौगांवा धाम में नौका विहार महोत्सव हुआ शुरू

सांवलिया सेठ नौगांवा धाम में नौका विहार महोत्सव हुआ शुरू

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

, दर्शन को उमड़े सैकड़ो भक्त

कमल कुंड में दिव्य नौका विहार, बांके बिहारी रूप में सजे लड्डू गोपाल

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) धर्म और आस्था के अनुपम संगम, श्रीसांवलिया सेठ नौगांवा धाम में शनिवार से नौका विहार महोत्सव का दिव्य शुभारंभ हो गया। श्री सांवलिया सेठ मंदिर समिति नौगांवा द्वारा आयोजित इस पावन उत्सव में, आम से सजे कुंजों और फूलों के मनमोहक बगीचे के बीच, जल की पुकार के साथ भक्तों ने अपने आराध्य ठाकुर जी को नौका विहार कराया। सैकड़ों की संख्या में उमड़े भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिन्होंने गोविंद बोलो जय गोपाल बोलो के उद्घोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के निज गर्भगृह में लड्डू गोपाल जी को बांके बिहारी स्वरूप में अलंकृत किया गया, जिसकी झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया।

विशेष रूप से थर्माकोल से बनी नाव में ठाकुर जी का नौका विहार करना, इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। पंडित अशोक व्यास के पवित्र मंत्रोच्चार और आरती के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। समिति अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि आज सुबह 7.30 बजे भक्तों ने ठाकुर जी का श्रद्धापूर्वक दुग्धाभिषेक किया। इसके उपरांत, सुबह 9 बजे पुजारी दीपक एवं आनंद पाराशर ने ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया, जिसकी अनुपम छटा निहारने के लिए भक्त आतुर दिखे। दोपहर 12.15 बजे भव्य महाआरती की गई, जिसके बाद ठाकुर जी को नौका विहार कराया गया। शाम 7 बजे सॉन्ग सीजलर भक्ति ग्रुप की ओर से प्रेम मनुहार भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें मनीष जैन, दीपक, नवीन और चौतन्य ने अपने सुमधुर भजनों से ठाकुर जी के चरणों में अपनी भक्ति समर्पित की। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमानों के रूप में समाजसेवी  गोपाल राठी, शांतिलाल पोरवाल, ललित पोरवाल, डीपी अग्रवाल, सुरेश देवपुरा, हरि अग्रवाल, गजानंद बजाज, अनिल सोनी, राजेश खोईवाल, सुनील नवाल, गिरिराज काबरा, भंवरलाल दरगढ़, सुभाष मोटवानी, चंद्रप्रकाश आगाल, कैलाश डाड, श्रवण सेन, सुमित्रा दरगड़, पंडित पुरुषोत्तम दादा सहित अनेक गणमान्य भक्त उपस्थित रहे

, जिन्होंने ठाकुर जी का दूध से अभिषेक कर पुण्य लाभ कमाया। यह चौथा अवसर है जब श्री सांवलिया सेठ नौगांवा धाम में इस भव्य नौका विहार महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जो भक्तों के बीच अटूट आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है। मंदिर में नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को मठड़ी का प्रसाद भी उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही गो परिक्रमा करने के लिए भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। नौका विहार महोत्सव की अनुपम छटा रविवार को भी जारी रहेगी। दोपहर 12 बजे 10 यजमान ठाकुरजी को जल कीड़ा कराएंगे, जो एक विशेष और आनंददायक अनुष्ठान होगा। दोपहर 12.15 बजे एक और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे गोवत्स दिव्यांशु महाराज की भजन संध्या होगी, जिसमें उनके अमृतवाणी से भक्तजन भावविभोर हो उठेंगे। इस महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण कमल कुंड में श्री ठाकुर जी का दिव्य नौका विहार होगा, जहाँ प्रभु कमल दल पर विराजकर पुष्प वर्षा के बीच भक्तों को दर्शन देंगे। साथ ही, सुंदर कुंज में श्रीनाथजी भी विराजित रहेंगे, जो इस उत्सव की शोभा को और बढ़ा देंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version