Home latest रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु च्यवनप्राश का नि:शुल्क वितरण

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु च्यवनप्राश का नि:शुल्क वितरण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आज राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों खांसी ,जुकाम, दुर्बलता ,एलर्जी निवारण एवं प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने हेतु “सुरक्षा” नाम से निशुल्क च्यवनप्राश वितरण कैंप का आयोजन झंडू फार्मा कंपनी के माध्यम से किया गया।
प्राचार्य डॉ जगदीश प्रसाद बैरवा ने बताया कि शिविर में उपलब्ध यह च्यवनप्राश शुगर फ्री( चीनी रहित) होने के कारण मधुमेह के रोगियों के लिए भी लाभप्रद है। शिविर प्रभारी डॉ राहुल पाराशर एवं डॉ गजानंद शर्मा ने बताया कि इस मौसम में शरीर का बल कम हो जाता है, अतः मौसमी बीमारियों से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु च्यवनप्राश एवं कफ सिरप आदि का निशुल्क वितरण किया गया ।
चिकित्सा प्रभारी डॉ भारती बांदिल ने कहा कि यह कैंप 5 -7 अगस्त तक चिकित्सालय में आयोजित होगा हमारा प्रयास अधिक से अधिक रोगियों को लाभान्वित करने का प्रयास हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version