Home latest रियांबड़ी को मिली नई सहकारी समिति की सौगात

रियांबड़ी को मिली नई सहकारी समिति की सौगात

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रियांबड़ी (नागौर)। मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के रियांबड़ी इलाके को बड़ी सौगात देते हुए राज्य सरकार ने नई क्रय-विक्रय सहकारी समिति के गठन को मंजूरी दे दी है। विधायक लक्ष्मणराम कलरु के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति से क्षेत्र के 150 से अधिक गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक कलरु ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2026 में राजस्थान विधानसभा में भी रियांबड़ी क्षेत्र के किसानों की इस महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से उठाया था। समिति की मंजूरी मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि अब तक किसानों को खाद, बीज और अन्य सहकारी सेवाओं के लिए मेड़ता जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी। नई समिति शुरू होने से किसानों को स्थानीय स्तर पर ही सहकारिता संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

समिति की स्वीकृति के बाद राजूराम डांगा को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है और इसे कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version