Home latest रक्तदान महादान, रक्तदान कर बचा सकते है घायलों की जिंदगी:— जितेंद्र गोठवाल

रक्तदान महादान, रक्तदान कर बचा सकते है घायलों की जिंदगी:— जितेंद्र गोठवाल

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर, ।(आर एन सांवरिया) भाजपा प्रदेश महामंत्री और खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि रक्तदान महादान कहा जाता है। रक्तदान कर हम किसी की जिंदगी बचा सकते है। अस्पताल में रक्त की कमी से कई मरीजों की अकाल ही मृत्यु हो जाती है, ऐसे में हमें तीन माह में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

भाजपा विधायक गोठवाल शनिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सोसायटी के मुख्यालय में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सोसायटी के स्टेट जनरल सेक्रेटरी जगदीश जिंदल ने बताया कि सोसायटी के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला की प्ररेणा से आयोजित शिविर में महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट की रक्त संग्रहण टीम के सहयोग से रक्तदान किया गया।

इस दौरान शिविर में 119 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version