Home latest राजस्थान हाईकोर्ट में 22, 26 और 27 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से...

राजस्थान हाईकोर्ट में 22, 26 और 27 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

ईंधन संरक्षण और यात्रा कम करने के उद्देश्य से लागू की गई नई व्यवस्था

जोधपुर

राजस्थान हाईकोर्ट ने ईंधन संरक्षण और अनावश्यक यात्रा कम करने के उद्देश्य से 22, 26 और 27 मई को न्यायिक कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत जोधपुर मुख्य पीठ और जयपुर बेंच दोनों स्थानों पर वर्चुअल मोड से सुनवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट प्रशासन ने बताया कि यह निर्णय बार एसोसिएशनों के साथ चर्चा के बाद लिया गया है। अधिवक्ताओं और पक्षकारों से वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अपनाकर ईंधन बचत अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।

हालांकि हाईकोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिजिकल हियरिंग पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा और आवश्यक मामलों में नियमित रूप से प्रत्यक्ष सुनवाई भी जारी रहेगी।

बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया तथा केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने यह पहल शुरू की है, ताकि ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया को भी सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version