Home latest रास्ता खोलो अभियान में खुल रहे रास्ते

रास्ता खोलो अभियान में खुल रहे रास्ते

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
राज्य सरकार द्वारा गांवों मे बाधित रास्तों को खुलवाने, अतिक्रमण हटाने और ग्रामीणों को अधिकाधिक राहत प्रदान करने के लिए रास्ता खोलो अभियान को शुरू किया गया है।जिसके तहत तहसीलदार उनियारा प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम रोहित ग्राम पंचायत झुडंवा मे गैर मुमकिन रास्ते खसरा 648 पर पर दोनों तरफ के खातेदारान द्वारा तारबंदी, झाड़ियां लगाकर रास्ते को संकरा कर रखा था। जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने मे काफी परेशानी हो रहीं थीं।

जिसे दिनांक 22 जुलाई को राजस्व टीम नायाब तहसीलदार उनियारा श्री निवास, गिरदावर रामजीलाल और पटवारी नीतेश, चिंकी द्वारा ग्राम पंचायत कार्मिकों की उपस्थिति मे उक्त रास्ते का सीमाज्ञान करके रास्ते का खुलासा किया और रास्ते मे आ रहे तारबंदी, झाडियों और किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कराकर जैसीबी की सहायता से अतिक्रमण को हटवाया गया और रास्ता सुचारू करवाया गया। इस दोरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनियारा थाने से जाब्ता तैनात रहा। और उपस्थित खातेदार को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने हेतु पाबंद किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version