Home latest राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद ने की भीलवाड़ा से मुंबई नियमित रूप से...

राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद ने की भीलवाड़ा से मुंबई नियमित रूप से रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दो मेजर डिस्टिक रोड के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण हेतु केंद्र से 100 करोड़ की राशि स्वीकृत कराने पर सांसद का किया अभिनंदन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद ने जिला सरक्षक हेमंत कोठारी, जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब, संयोजक लक्की ब्यावट के नेतृत्व मे सांसद को ज्ञापन सौंपकर भीलवाड़ा से मुंबई नियमित रूप से रेल सेवा प्रारंभ करने की पुरजोर मांग की गई। ज्ञापन में अजमेर से वाया भीलवाड़ा होकर चलने वाली ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की मांग की गई। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर शीघ्र ही भीलवाड़ा से मुंबई नियमित रूप से ट्रेन प्रारंभ करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

ज्ञापन के पश्चात भीलवाड़ा जिले में दो मेजर डिस्टिक रोड के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण हेतु 100 करोड़ की राशि स्वीकृत कराकर भीलवाड़ा जिले के लिए बड़ी सौगात दिलाने के लिए जिले के सांसद दामोदर अग्रवाल का राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा शाल, माला एवं अपर्णा से सांसद कार्यालय में स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब, राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के जिला महामंत्री मुकेश मेडतवाल, जिला उपाध्यक्ष प्राचीर समदानी, ललित बोहरा, विनोद सुखवाल, जिला सचिव अभिषेक पोखरना, सहसचिव सुशील लोढ़ा, अभिषेक चंडालिया, ललित लोढ़ा, राजेश बाफना, अजीत खींचा, महिला विंग जिलाध्यक्ष श्रीमती नेहा चोरड़िया, महामंत्री कुसुम श्रीश्रीमाल, गिरिराज लढा, अमित व्यास आदि उपस्थित थे।

Previous articleनाबालिग भाई ने बहन की गला रेतकर की हत्या
Next articleनशा मुक्त भारत पखवाडा
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version