लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
योगेश शर्मा की रिपोर्ट
पुलिस ने समझाइश कर निबटाया दंपति के बीच का विवाद
सीकर । पति पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव एव विवाद के चलते महिला थाना पुलिस ने थाने बुलाकर समझाइश की समझाइश के बाद पति-पत्नी फिर साथ रहने को राजी हो गए। महिला थानाधिकारी मुनेशी मीणा ने बताया पति पत्नियों के बीच चल रहे विवादों को महिला पुलिस थाना द्वारा लगातार समझाइश कर फिर से घर बसाया जा रहा है। इसी क्रम में लक्ष्मी देवी पत्नी अमित जैन निवासी रेतवाली जिला कोटा हाल निवास संपत्ति दर्शन वसंत विहार सीकर के मध्य चल रहे विवाद को समझाइश कर दोनों का फिर से घर बसाया गया । दंपति के 2 साल का बच्चा भी है। दोनों के बीच राजीनामा होने पर पति पत्नी अपने बच्चे के साथ फिर से साथ रहने को तैयार हो गए।
महिला थानाधिकारी ने बताया कि थाने की टीम ने पति-पत्नी को फिर से एक साथ रहने के लिए सराहनीय कार्य किया।
