Home latest पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा

पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा

0

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली । विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास में सिंदूर का पौधा लगाया । प्रधानमंत्री  ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी की  यह पौधा उन्हें गुजरात दौरे के दौरान हाल ही में कच्छ की वीरागंनाओं, माता- बहनों ने भेंट किया था। उन्होंने कहा कि यह पौधा हमारे देश की नारी शक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।

“1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है। यह पौधा हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।” पीएम मोदी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version