Home latest फर्जी कागज़ात से करोड़ों की ज़मीन हड़पने का मामला

फर्जी कागज़ात से करोड़ों की ज़मीन हड़पने का मामला

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

दूदू (जयपुर) | रिपोर्ट: डब्लू  गोस्वामी

विधवा ने भतीजे पर लगाया गंभीर आरोप

दूदू नगर पालिका क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर ज़मीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विधवा मनभर देवी गुर्जर ने दूदू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके भतीजे नोरत गुर्जर ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाकर दूदू के बागेत रोड स्थित करीब दो बीघा भूमि अपने काकेर ससुर रतनलाल बांदरसिंदरी के नाम करवा दी।

मनभर देवी ने बताया कि पति बालूराम गुर्जर के निधन के बाद वे वर्षों से भतीजे सकराम गुर्जर के साथ रह रही थीं। सामाजिक रीति से पगड़ी दस्तूर भी सकराम के नाम पर हुआ। इसके बावजूद सकराम का बड़ा भाई नोरत ने कूट रचित दस्तावेज़ तैयार कर ज़मीन अपने रिश्तेदार को बेचने का प्रयास किया।

पीड़िता का आरोप है कि नोरत ने उनसे “ज़मीन खरीद” के नाम पर कई कागज़ों पर अंगूठा निशान लिए और बाद में सौदा रद्द होने के बावजूद फर्जी स्टांप और नोटरी करवा दी। उन्होंने कहा कि वे कभी जयपुर नोटरी या वकील के पास नहीं गईं, फिर भी कागज़ात पर उनके हस्ताक्षर दर्शाए गए।

फिलहाल, दूदू पुलिस ने मामला दर्ज कर FIR काट जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version