लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीसांगन, अजमेर (ओमप्रकाश चौधरी): पीसांगन पुलिस ने राज्य सरकार के निर्देशों के तहत अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक, पुलिस टीम ने नुरियावास में भांवता रोड पर गश्त के दौरान अवैध बजरी परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। आरोपी नुरियावास निवासी 40 वर्षीय रामदेव गुर्जर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उक्त मामले में एमएमआरडी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में एएसआई कानाराम घासल, हैड कांस्टेबल गुलाबराम, कांस्टेबल दिनेश चौधरी, कुशाल पचार, शाहरुख खान, महेंद्र कुमावत, रामकुंवार शास्त्री और इंद्राज शामिल थे।