Home accident पार्वती नदी में डूबने से दो बालिकाओं की मौत

पार्वती नदी में डूबने से दो बालिकाओं की मौत

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश धाकरे की रिपोर्ट

धौलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में पानी में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों बालिकाएं गांव की दूसरी बालिकाओं के साथ पार्वती नदी में नहाने के लिए गई थी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलते हुए दोनों के शव बाहर निकाल लिए हैं।

नदी में नहाते समय हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक आंधी तूफान की वजह से उनके गांव में बिजली की सप्लाई बंद हो गई। जिस वजह से घर में पानी की उपलब्धता नहीं थी। घर पर पानी न होने की वजह से दोनों बालिकाएं अपनी सहेलियों के साथ नहाने के लिए पार्वती नदी पर चली गई। जहां गहरे पानी में जाने से दोनों बालिकाएं काजल (13) पुत्री मोती सिंह और आशिका (12) पुत्री मोती सिंह डूब गई। मौके पर मौजूद दूसरी बालिकाओं द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस को सूचना देने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने बालिकाओं को निकालने के लिए पार्वती नदी में तलाश शुरू कर दी। घटना के थोड़ी ही देर बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों बालिकाओं के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हैं। पुलिस के मुताबिक गांव की आधा दर्जन से अधिक बालिकाएं नहाने के लिए नदी में गई थी। जहां गहरे पानी में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हुई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version