Home latest ऊंट दौड़ में लादू लाल और साईकिल दौड़ में विकास शर्मा रहे...

ऊंट दौड़ में लादू लाल और साईकिल दौड़ में विकास शर्मा रहे अव्वल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंडक्षेत्र के सूंथड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर प्रशस्ति पत्र दिए गए। मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी देवराज गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार को महाशिवरात्रि मेले के दौरान कई दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि मेले के दौरान ऊंट दौड़ प्रतियोगिता में लादू लाल गुर्जर ने प्रथम स्थान, साईकिल दौड़ में विकास शर्मा ने प्रथम स्थान तथा कालू बारवाल ने दूसरा स्थान, पैदल दौड़ में राकेश मीणा ने प्रथम स्थान एवं टीकाराम गुर्जर ने द्वितीय स्थान,लंबी कूद में राकेश मीणा ने प्रथम स्थान एवं हरिभजन गुर्जर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

रस्साकसी में बनेठा की टीम ने प्रथम एवं सूथडा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान सभी विजेताओं को सरपंच सांवरमल गुर्जर एवं ग्राम विकास अधिकारी धीरज मीणा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। दौड़ प्रतियोगिताओं को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से भीड़ उमड़ी। समापन समारोह के दौरान एलडीसी ओमप्रकाश नागर, पूर्व उप सरपंच मोहन लाल गुर्जर,भाजपा नेता धनपाल गुर्जर, आशाराम गुर्जर, देवराज गुर्जर, कैलाश चौधरी,श्रीराम गुर्जर, सुरेश सैनी सहित सभी वार्ड पंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version