Home latest नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत द्वारा श्राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान

नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत द्वारा श्राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

2025 से कुचामन के डॉ. प्रकाश सर्वा को सम्मानित किया गया

रिपोर्टर —
विमल पारीक

कुचामनसिटी। राष्ट्रीय लेखन व पर्यावरण प्रबंधन, सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. प्रकाश सर्वा को राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान 2025 के लिए चयनित किया गया।
पूजा ने बताया कि लेखन व पर्यावरण प्रबंधन, सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें चुना गया है। नेशनल बूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं खनिज मंच एवं फॉस्टर श्री कल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभाओं ने निम्न क्षेत्र में किसी भी प्रकार से जेष्ठ योगदान में पर्यावरण चिकित्सा, शिक्षा, लेखन, सामाजिक कार्य, चित्रकला आदि में से किसी एक में उल्लेखनीय कार्य कर समाज को मुख्य धारा में जोडने में अहम भूमिका निभाई है।

चयन कमेटी के अनुसार कुचामनसिटी निवासी डॉ प्रकाश सर्वा को यह सम्मान राजस्थान विद्यापीठ जनार्दन नागर विश्वविद्यालय प्रताप नगर पुराना आरटीओ रोड के पास (आईटीआई सभागार) उदयपुर में 20 जुलाई रविवार 2025 को सम्मानित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ललित नारायण आमेटा ने बताया कि नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि में रवि चाणक्य मुख्य संयोजक राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के नई दिल्ली, कुलदीप शर्मा, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विधिक सेवा प्राधिकरण
उदयपुर, किशोर कोठारी राष्ट्रीय सलाहकार, बसंत कुमार त्रिपाठी- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंतर राष्ट्रीय ब्राह्मण संसद नई दिल्ली, भारत, डा० राजश्री गाँधी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता लेखिका उदयपुर, डॉ सुनील दुबे पारिस्थितिक वैज्ञानिक उदयपुर द्वारा डॉ प्रकाश सर्वा को पर्यावरण प्रबंधन एवं लेखन हेतु सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में देशभर के 111 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
डॉ प्रकाश सर्वा के सम्मानित होने पर कुचामन भारतीय संगीत सदन , दर्जी समाज व श्रीकुचामन पुस्तकालय के सदस्यों ने खुशी जताई ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version