लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
13 पदक जीतकर बना 2nd रनरअप
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। नेशनल डांस स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में पुडुचेरी (पोंडिचेरी) में 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित 11वीं नेशनल स्पोर्ट्स डांस चैंपियनशिप में राजस्थान स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ने पहली बार भाग लेते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
एसोसिएशन के सचिव गुलज़ार अहमद सम्मा एवं चेयरमैन जितेंद्र आडवाणी ने बताया कि राजस्थान की 9 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में कुल 13 पदक (5 स्वर्ण, 6 रजत व 2 कांस्य) जीतकर जनरल चैंपियनशिप में द्वितीय उपविजेता (2nd Runner-up) का गौरव प्राप्त किया। इसके साथ ही टीम को फ्रीस्टाइल एवं हिप-हॉप डिवीजन में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी भी प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि पदक विजेता सभी खिलाड़ी मई 2026 में मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हो गए हैं।
स्वर्ण पदक विजेता
-
कमलेश सोनी – फ्रीस्टाइल (30 वर्ष से अधिक)
-
कमलेश सोनी – हिप-हॉप (30 वर्ष से अधिक)
-
शेलिना श्रीमाली व नियति मेहता – फोक डांस डुएट (21 वर्ष से अधिक)
-
नियति मेहता व मनस्वी सिसोदिया – हिप-हॉप डुएट (अंडर 17)
-
तनिषा शर्मा – हिप-हॉप सोलो (अंडर 12)
रजत पदक विजेता
-
नायशा चौधरी व तनिषा शर्मा – हिप-हॉप डुएट (अंडर 12)
-
नियति मेहता – फोक सोलो (अंडर 13)
-
मनस्वी सिसोदिया – फोक सोलो (अंडर 17)
-
शेलिना श्रीमाली – फोक सोलो (21 वर्ष से अधिक)
-
नियति मेहता – हिप-हॉप सोलो (अंडर 15)
-
निक्षित राजपुरोहित – हिप-हॉप सोलो (अंडर 21)
कांस्य पदक विजेता
-
नायशा चौधरी – हिप-हॉप (अंडर 9)
-
वेदिका एस. – फ्रीस्टाइल (अंडर 15)
टीम के साथ टीम मैनेजर गुलज़ार अहमद सम्मा, मास्टर ट्रेनर जितेंद्र आडवाणी, महिला वर्ग टीम मैनेजर काजोल राजपुरोहित, कोरियोग्राफर कमलेश सोनी तथा सलाहकार शिवशंकर व्यास (नागौर) मौजूद रहे।
टीम की इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शमा बानो, अंतरराष्ट्रीय गीतकार सतीश देहरा, लोकगायिका सीमा मिश्रा, गीतकार नरेंद्र पारीक, आकाशवाणी कलाकार एस. अमन, सहित कई गणमान्य व्यक्तियों एवं पोंडिचेरी में रणजी मैच खेलने पहुँची राजस्थान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राजेश विश्नोई ने बधाई दी।
