लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नीमच। (गोपाल मेहरा)
नकली नोटों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 50,000 रुपये के नकली नोट बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
नकली नोट चलाने आया था आरोपी
4 दिसंबर को सूचना मिली कि ईश्वर खारोल, निवासी ग्राम सरजना, नीमच बाजार क्षेत्र में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहा है।
निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाजार में घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान ईश्वर खारोल से 500 रुपये के नकली नोटों में कुल 50,000 रुपये बरामद किए गए।
घर में ही बनाते थे नकली नोट
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी सूनिल पिता श्यामलाल (निवासी बैरागी) के साथ मिलकर घर पर ही नकली नोट तैयार करता था।
सूनिल मौके से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
अधिकारी एवं टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में की गई।
ऑपरेशन में सायबर सेल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं जवान:
-
निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान
-
उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह राठौड़
-
सउनि अनिल राजपुरोहित
-
सायबर सेल प्रभारी प्र.आर. प्रदीप शिंदे एवं टीम
-
प्र.आर. जितेंद्र जगावत
-
आरक्षक लक्की शुक्ला
-
आरक्षक दशरथ थावरिया
-
आरक्षक हेमसिंह चौहान
-
आरक्षक गणेश मालेचा
नीमच पुलिस की इस सफलता ने नकली नोटों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
