Home latest नवनियुक्त डीएसपी ओमप्रकाश मीणा का व्यापार संघ ने किया स्वागत

नवनियुक्त डीएसपी ओमप्रकाश मीणा का व्यापार संघ ने किया स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नैनवां (बूंदी) | मनोज कुमार योगी

संयुक्त व्यापार संघ नैनवां द्वारा नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ओमप्रकाश मीणा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर व्यापार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। व्यापार संघ के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों के दौरान आने वाली चुनौतियों से डीएसपी को अवगत कराया और उनके समाधान के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

डीएसपी ओमप्रकाश मीणा ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और व्यापारियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल मित्तल, उपाध्यक्ष विजय मित्तल, सचिव अमित मारवाड़ा, सुरेश मोडीका, प्रमोद जैन, ललित मित्तल, अवधेश जैन, विकास मोडीका, चंद्रप्रकाश साहू, दीपक चोपड़ा, विक्रांत बंसल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version