Home latest नशा तस्करों पर नकेल कसने में सरकार कसर नहीं छोड़ेगी- अमित शाह

नशा तस्करों पर नकेल कसने में सरकार कसर नहीं छोड़ेगी- अमित शाह

0

लोक न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली ।  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने कहा है कि पैसे के लालच में हमारे युवाओं को नशे की अंधेरी खाई में धकेलने वाले नशा तस्करों को दंडित करने में मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

X प्लेटफॉर्म पर अपनी एक पोस्ट में  अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, सरकार का संकल्प नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए ruthless और सावधानीपूर्वक जांच के साथ नशीली दवाओं के खतरे से लड़ना है।

गृह मंत्री ने कहा कि bottom-to-top और top-to-bottom strategy के साथ एक अचूक जांच के परिणामस्वरूप, भारत भर में 12 अलग-अलग मामलों में 29 नशा तस्करों को अदालतों ने दोषी ठहराया है।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के मार्गदर्शन में प्राप्त यह सफलता ‘बॉटम टू टॉप’ और ‘टॉप टू बॉटम’ दृष्टिकोण का प्रमाण है। मादक पदार्थों के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुसरण में, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version