Home latest नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 हिस्ट्रीशीटर कमलदीप मौर्य की 70 लाख की संपत्ति फ्रीज

रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा

नागौर/गोटन। नागौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त नागौर अभियान” के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गोटन पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कमलदीप मौर्य की बीकानेर में स्थित संपत्तियों को फ्रीज करवाया है।

आलीशान मकान और 3 दुकानें फ्रीज

पुलिस के अनुसार, कमलदीप मौर्य द्वारा बीकानेर शहर में खरीदा गया एक आलीशान मकान और तीन दुकानें फ्रीज की गई हैं। इन संपत्तियों की बाजार कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट धारा 68 एफ के तहत की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ अजमेर जिले में दर्ज विभिन्न मामलों में अब तक 56,24,260 नशीली गोलियां, इंजेक्शन और बोतलें बरामद की जा चुकी हैं।

काली कमाई से खरीदी गई संपत्ति

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी से अर्जित रकम से यह संपत्तियां खरीदी थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने संपत्तियों को छिपाने के उद्देश्य से अपने निवास स्थान से करीब 200 किलोमीटर दूर बीकानेर में मकान और दुकानें खरीदीं तथा उन्हें अपने माता-पिता के नाम पर दर्ज करवाया।

दिल्ली सक्षम प्राधिकारी ने आदेश किया कंफर्म

थाना गोटन पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद संपत्ति फ्रीज करने के आदेश को दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी द्वारा भी पुष्टि प्रदान की गई।

आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हिस्ट्रीशीटर कमलदीप मौर्य के खिलाफ कुल 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

गोटन थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज को नशे के जरिए नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version