Home latest नरेश मीणा सोमवार को आएंगे जेल से बाहर

नरेश मीणा सोमवार को आएंगे जेल से बाहर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर टोंक । देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान मालपुरा एसडीएम को थप्पड़ मारने ,आगजनी , उपद्रव और हिंसा के मामले में 8 महीने तक जेल में रहे नरेश मीणा को राजस्थान हाई कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी है । पुलिस ने इस मामले में नरेश मीणा को मुख्य आरोपी बनाया था। एडवोकेट फतेह राम मीणा ने बताया कि मीना को जमानत तो मिल गई है लेकिन कागजी कार्रवाई सोमवार को पूरी होगी।  सोमवार को हाई कोर्ट के आदेश के बाद टोंक कोर्ट में जमानती मुचलका भरने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद में नरेश मीना टोंक जेल से बाहर आएंगे। इससे पहले नरेश मीणा की दो जमानत यशिकाएं 14 फरवरी और दूसरी 30 में को खारिज हो चुकी है । सोमवार को यानी 14 जुलाई को नरेश मीणा जेल से बाहर आएंगे।

नरेश मीणा समर्थकों में खुशी की लहर

जैसे ही राजस्थान हाई कोर्ट से नरेश मीणा को जमानत मिली उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। दर्जनों लोक कलाकारों ने उनके समर्थन में लोकगीत बना दिए । उनके समर्थकों ने 14 जुलाई सोमवार को बड़ी संख्या में टोंक जेल पहुंचने का अहवान किया है।  हजारों की संख्या में उनके समर्थक टोंक जेल से नरेश मीणा को लेने जाएंगे। नरेश मीणा यहां से बड़े काफिले के साथ समरावता जाएंगे, जहां पर एक बड़ी सभा का और समरावता के लोगों का धन्यवाद व्यापित किया जाएगा।

2000 गाड़ियों का काफिला होगा शामिल

नरेश मीणा के समर्थन में करीब 2000 गाड़ियों का काफिला टोंक से समरावता तक जाएगा। हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने टोंक पहुंचने का निर्णय किया है । लोग रविवार को ही टोंक पहुंच जाएंगे। सोमवार को 12 से 2:00 बजे के बीच नरेश मीणा जेल से बाहर आएंगे तब वह समर्थकों के साथ समरावता के लिए रवाना होंगे।

समर्थकों को जोश में रखना होगा होश

जमानत करने के बाद नरेश मनाने कोर्ट का आभार व्यक्त किया है समर्थकों और परिजनों का धन्यवाद दिया है । साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है  कि सभी लोग इस दौरान अनुशासित कार्यकर्ता की तरह संयमित तरीके से काम करें ।जोश में किसी भी तरह की कानून व्यवस्था खराब नहीं करें, शांतिपूर्ण तरीके से काफिले में शामिल हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version