Home latest नबी की शान में गुस्ताखी, फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर मामला...

नबी की शान में गुस्ताखी, फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर मामला दर्ज

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। मुस्लिम समुदाय के आराध्य पैगंबर नबी के बारे में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और गालियों के साथ नग्न फोटो पोस्ट करने के मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, जामा मस्जिद के सदर नफीस अहमद पुत्र नन्हें खां और मदीना मस्जिद के सदर शकील अहमद कादरी पुत्र शरीफ मोहम्मद ने संयुक्त रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि रवि हिन्दू क्रांतिवीर (नगरफोर्ट), उसके फॉलोअर इन्द्रजीत सिंह (नगरफोर्ट), सोभाग धाकड़ (पलाई) और मुकेश दुग्गल ने पैगंबर मुहम्मद साहब के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियां की, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई और साम्प्रदायिक दंगा भड़काने की कोशिश की।

एएसआई रतनलाल मीणा ने बताया कि पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी सोभाग धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version