लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नावां सिटी (रिपोर्टर: मनीष पारीक)
नावां ब्लॉक में 9 दिसंबर 2025 को ई-मित्र धारकों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डीडवाना-कुचामन के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के निर्देशानुसार उप निदेशक एवं एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर शिवराज सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य ई-मित्र संचालकों को नई सेवाओं और नियमों से परिचित कराना था।
प्रशिक्षण सत्र में प्रोग्रामर मुकेश कुमावत, ई-मित्र प्रोजेक्ट प्रभारी सुखराम चौधरी और प्रताप ग्लोबजोन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (एल.एस.पी.) की टीम ने भाग लिया। उन्होंने ई-मित्र पर उपलब्ध नवीनतम सेवाओं, राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क सूची, को-ब्रांडेड बैनर और ई-मित्र प्रमाण पत्र लगाने सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
ई-मित्र धारकों को निर्देश दिए गए कि वे नियत शुल्क पर सेवाएं प्रदान करें, कियोस्क आईडी कार्ड पहनकर कार्य करें, और निरीक्षण एवं शिकायत पुस्तिका का सही रखरखाव करें।
प्रशिक्षण में आईटीआर फाइलिंग, टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती, पीएचईडी के नए घरेलू/गैर-घरेलू पानी कनेक्शन, जेडीए डेवलपर रजिस्ट्रेशन, रिलायंस जियो प्रीपेड सेवाएं और वीएमओयू प्री डी.एल.एड परीक्षा 2026 जैसी नई सेवाओं का विस्तृत परिचय भी कराया गया।
