लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर (संवाददाता: ब्रजकिशोर पारीक)
जोधपुर: सूरसागर क्षेत्र में बुधवार को एक दुखद सड़क हादसा हुआ। बस की लापरवाही के कारण बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक की लापरवाही और सड़क पर वाहन की अनियंत्रित गति इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।