Home latest नारी शक्ति सम्मान एवं बीकानेर समाज रत्न सम्मान 2025

नारी शक्ति सम्मान एवं बीकानेर समाज रत्न सम्मान 2025

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। हरदेव हितकारी फाउण्डेशन के तत्वाधान में बीकानेर स्थित हरदेव हितकारी फाउण्डेशन कार्यालय में नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं बीकानेर समाज रत्न सम्मान का आयोजन किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ. किशनलाल उपाध्याय बीकानेर संभाग के संभागीय संस्कृ त शिक्षा अधिकारी, डॉ. महावीर प्रसाद सारस्वत प्राचार्य राजकीय संस्कृत महाविद्यालय बीकानेर तथा  संतोष उपाध्याय रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन व स्वस्ति अर्चन के साथ शुरू हुआ तथा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशिष्ट जनों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की समां नव्या की मनमोहक नृत्य प्रस्तुत्ति एवं कोमल के गीत गायन द्वारा बांधी गयी। उषा जी के प्रेरक वाक्यों एवं खुबसूरत शब्दों से कार्यक्रम को दिशा दी गई। पूजा पुष्करणा की प्रभावशाली कविता के माध्यम से नारी महिमा को उजागर किया गया। डॉ. किशनलाल उपाध्याय, डॉ. महावीर प्रसाद जी द्वारा नारी सशक्तिकरण को धर्म, कर्म से जोड़ा गया। मधु खत्री जी के द्वारा नारी महिमा को बताया गया। नारी सम्मान समारोह 2025 के अंतर्गत निम्न महिलाओं को उनके व्यक्तित्व व कृतत्वों के लिए सम्मानित किया गया जिनमें। 1.  डॉ. उषा सारस्वत,2. संजू खत्री,3. हर्षिता खत्री,4. मीनू कपूर,5  शकुंतला जोशी कमीदन।इसी क्रम में आगे बीकानेर समाज रत्न 2025 के अंतर्गत विभिन्न विशिष्ट जनों का सम्मान फाउण्डेशन के निदेशक शांतनु उपाध्याय द्वारा किया गया जिनमें-1.  दयाराम कुकणा,2.  जेठराम जी,3. मधु खत्री,4.  रोहित शर्मा,5. डॉ. महावीर प्रसाद। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा पुष्करणा व पूजा पुष्करणा द्वारा किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version