लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ग्रामीण सेवा शिविर में दो गायों का हुआ बीमा, लाभार्थी को सौंपी गई पॉलिसी
नागौर | प्रदीप कुमार डागा
राज्य सरकार के जनकल्याण अभियान के तहत ग्राम पंचायत सथेरण (नागौर) में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पात्र पशुपालकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में पशुधन की सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई गई।
दो गायों का हुआ बीमा
शिविर के दौरान लाभार्थी सुमित्रा पत्नी सुरेश कुमार की दो गायों का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा कर उन्हें बीमा पॉलिसी सौंपी गई। योजना के माध्यम से पशुपालकों को अपने पशुधन की सुरक्षा का भरोसा मिलने के साथ आकस्मिक आर्थिक नुकसान की स्थिति में वित्तीय संरक्षण भी सुनिश्चित हो रहा है।
लाभार्थी ने जताया सरकार का आभार
लाभार्थी सुमित्रा ने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए बेहद उपयोगी और लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पशुओं का बीमा होने से भविष्य में किसी भी अप्रत्याशित नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता मिलने का विश्वास बढ़ा है।
शिविरों के माध्यम से मिल रहा योजनाओं का लाभ
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। इन शिविरों के जरिए ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को त्वरित राहत और सुविधाएं मिल रही हैं।
