लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने राजस्थान के वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों पर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए राज्य के विकास और समृद्धि के लिए निरंतर सहयोग पर जोर दिया।
