लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर लाए गए एमबीबीएस छात्र राहुल घोसलिया की भी कुशलक्षेम पूछी।
उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और छात्र के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राहुल घोसलिया को हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।