Home latest मुख्यमंत्री आयुष्मान अयोग्य शिविर आयोजित

मुख्यमंत्री आयुष्मान अयोग्य शिविर आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शेरेरा (विजय कपूर)। प्रदेश के हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य सेवाओं का आयोजन किया जा रहा है
प्रदेश सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को शेरेरा में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ किया गया।चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहित सोनी ने बताया कि शेरेरा में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया ।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही, जिसमें चिकित्सक, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फार्मासिस्ट,यूनानी चिकित्सा,आयुर्वेद चिकित्सा और नसिर्ंगकर्मी शामिल थे। इन शिविरों में 37 प्रकार की जांच सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई, जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की जांच की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, बच्चों का टीकाकरण, डायबिटीज हाइपरटेंशन व अंधता के रोगियों की स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध रही। इसके अलावा टीबी मरीजों की जांच, जरूरत होने पर एक्स-रे करवाना, निक्षय पोषण योजना में वंचित व्यक्तियों का बैंक अकाउंट प्राप्त कर पोर्टल में अपडेट करवाना सहित अन्य बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया।
एवम चिकित्सको द्वारा रोगियों को परामर्श एवम ओषधिया देकर उपचार किया गया।शिविर में आभा आईडी जनरेट करवाई गई साथ ही आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version