Home latest मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक से मिले ग्रामीण

मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक से मिले ग्रामीण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
उपखंड क्षेत्र के पलाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर व्याप्त समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर से मिलकर निराकरण करवाने का आग्रह किया ।मंगलवार को पलाई के बूथ अध्यक्ष शेर सिंह सोलंकी , पूर्व सरपंच सोहनलाल धाकड़, रामदेव मीणा, लोकेश पांचाल , रामभरोस कोली, विष्णु जांगिड़, भगवान माली,मुकेश सैनी ,मुकेश धाकड़ ,दिलीप सिंह नरुका कचरावता , ककोड़ मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर आदि ने टोंक में विधायक राजेंद्र गुर्जर से भेंट कर उन्हें पलाई में व्याप्त समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

जिसमें प्रमुख रूप से उनियारा से देवली वाया पलाई नगरफोर्ट बस चलवाने, ग्राम पंचायत के माध्यम से कचरा पात्र रखवाने, रोडवेज बसों को पलाई बस स्टैंड होकर चलवाने , नगरफोर्ट से करायाली नाड़ी होकर तुम्बी पूरा तक सड़क निर्माण करवाने, पलाई में तेजाजी मंदिर से ट्यूबवेल तक सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरे निर्माण एवं खेलमेदान से विधुत पोल हटवाने एवं विद्यालय में गणित ,विज्ञान , भूगोल आदि विषय खुलवाने , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढाने , राजकीय पशु चिकित्सालय में रिक्त पद भरने एवं भवन निर्माण कराने ,बीसलपुर पेयजल योजना का उच्च जलाशय निर्माण कराने , पलाई ग्राम में नाली नाले निर्माण करवाने आदि समस्याओं के निराकरण करवाने का आग्रह किया ।इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version