लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी का मांडल पहुंचने पर विधायक उदय लाल भडाणा ने साफा और माला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया।
भाजपा युवा नेता कमलेश सिंह गुड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जोशी ने विधायक भडाणा द्वारा शुरू किए गए चलित उदय ई-मित्र रथ का अवलोकन किया।
जनता तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का संकल्प
विधायक उदय लाल भडाणा ने कहा कि इस चलित उदय ई-मित्र रथ के माध्यम से मांडल विधानसभा क्षेत्र के घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना उनका संकल्प है।
कार्यक्रम में रहे अनेक कार्यकर्ता शामिल
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया, कुलदीप शर्मा, बाबूलाल भडाणा, लालकृष्ण सेन, परमेश्वर लूहार, सूरज भडाणा, मुकेश गुर्जर, सांवर लाल, कन्हैयालाल गुर्जर, भेरूलाल, कैलाश गुर्जर, बिहारीलाल, हरीश पुनिया, प्रहलाद सेन, सत्यनारायण जांगिड़, भंवरलाल शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
