लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर (अलवर)।
ग्राम मानखेड़ा निवासी नीमा चौधरी को कांग्रेस पार्टी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से कठूमर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भरतपुर सांसद संजना जाटव एवं प्रभारी सुरेश पूंछरी की अनुशंसा पर नीमा चौधरी को प्रदेश सचिव (OBC) नियुक्त किया गया।
जिम्मेदारी मिलने के बाद जब नीमा चौधरी पहली बार कठूमर पहुंचीं तो क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 
नीमा चौधरी ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया बंधुओं का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कठूमर राजवीर चौधरी, युवा नेता सोमेश्वर चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।