Home latest माली महासभा ने किया सम्मान 

माली महासभा ने किया सम्मान 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

माली व गोयल ने सेवानिवृत्ति पर लिया समाज सेवा का संकल्प

भीलवाड़ा (विनोद सेन) राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा द्वारा शिक्षा विभाग से रामेश्वर लाल माली व भीलवाड़ा रेलवे विभाग से उप मुख्य टिकिट निरक्षक के पद से जगदीश गोयल के सेवानिवृत्ति एवं समाज के प्रति उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि राजकीय सेवा के बाद भी कर्मचारियों को निरंतर लोगों के सेवा कार्यों में लगना चाहिए। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समय भी व्यतीत हो जायेगा और लोगों का भी भला होगा। जिस समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है, उसे सेवा कार्यों के माध्यम से लौटाया जा सकता है। शिक्षा विभाग से शिक्षक पद से रामेश्वर माली एवं रेलवे विभाग से जगदीश गोयल ने सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा का संकल्प लेने के साथ ही कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा ही मेरा प्रथम लक्ष्य रहेगा। शिव मंदिर व घाटी के बालाजी प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में महासभा के पदाधिकारियों द्वारा माली व गोयल का साफा पहना व माल्यार्पण, श्रीफल भेंट कर उनका विशेष सम्मान किया। सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भीलवाड़ा रेलवे विभाग से उप मुख्य टिकिट निरक्षक के पद से जगदीश गोयल ने भीलवाड़ा शहर में निर्णाधीन छात्रावास में 51000/- रूपये नगद देकर सहयोग प्रदान किया। वहीं आगे भी उन्होंने समाज के प्रति सेवा व लगन के साथ काम करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण गुलगांवा, फूले सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकर लाल गोयल, नानूराम गोयल, माली समाज ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पुषालाल तुन्दवाल, सम्पत बुलिवाल, मूलचंद छुलिवाल, प्रभुलाल माली, माली सैनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम सांखला, सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल, लादूलाल रागस्या, मथुरालाल ढ़िबरिया सहित सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल सहित महासभा के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version