Home latest लूणी नदी में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद, SDRF टीम ने चलाया...

लूणी नदी में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद, SDRF टीम ने चलाया सर्च अभियान

0

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

रियांबड़ी, नागौर। पादूकलां थाना क्षेत्र के बड़ायली गांव में लूणी नदी में डूबे 65 वर्षीय भभूताराम प्रजापत का शव SDRF टीम ने सफलतापूर्वक बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया।

परिजनों के अनुसार, भभूताराम 10 सितंबर की सुबह लगभग 5 बजे घर से निकले थे। पूरे दिन रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लूणी नदी में बह जाने की आशंका जताई गई, जिसके बाद परिजनों ने रिया पुलिस चौकी और पादू कला थाने में सूचना दी।

सूचना मिलते ही नागौर पुलिस लाइन से SDRF की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बोट और बांस की सहायता से लाइन सर्च करते हुए बदायली से 2–3 किलोमीटर आगे लाडवा रपट के पास शव को बरामद किया।

अभियान में शामिल टीम

SDRF टीम का नेतृत्व टीम प्रभारी  राजेश कुमार ने किया। अभियान में सहायक प्रभारी मुकेश कुमार डिडेल,  रामरतन चौधरी, चोलाराम, सुरजाराम, भरत मुण्डेल, अशोक भंवरिया, रवि पिंडयार और सुशील पंवार शामिल रहे।

SDRF की भूमिका सराहनीय

मानसून के दौरान नागौर जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ-साथ मेलों में भी SDRF की भूमिका उल्लेखनीय रही है। जिले में लूणी नदी, तालाब, डैम और खदानों की अधिकता के चलते SDRF की तत्परता जीवन रक्षक साबित हो रही है। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने टीम की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।

ग्रामीणों से अपील

टीम प्रभारी राजेश कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि वे मानसून के दौरान नदी-नालों से दूर रहें, बहती रपट को पार करने का प्रयास न करें, और बच्चों को कुएं व जलाशयों से दूर रखें।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version