Home latest लोक टुडे की खबर का असर : जोबनेर रोड पुलिया मामले में...

लोक टुडे की खबर का असर : जोबनेर रोड पुलिया मामले में प्रशासन हरकत में

0

 

लोक टुडे की खबर का असर : 

फुलेरा (रिपोर्ट : डब्लू. गोस्वामी) –
लोक टुडे न्यूज़ पोर्टल पर जोबनेर रोड ओवरब्रिज की जर्जर हालत को लेकर प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर प्रसारित होने के बाद फुलेरा प्रशासन में खलबली मच गई।

व्यापारियों ने किया था विरोध प्रदर्शन

सोमवार को फुलेरा व्यापार महासंघ अध्यक्ष मनोज आहूजा के नेतृत्व में रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर बने ओवरब्रिज की मरम्मत की मांग को लेकर व्यापारियों व आमजन ने विरोध प्रदर्शन किया।

मनोज आहूजा ने बताया कि पुलिया पर जगह-जगह लोहे के सरिये बाहर निकल चुके हैं, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर प्रशासन मरम्मत कार्य शुरू नहीं करता है, तो आमजन के सहयोग से उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

थानाधिकारी पहुंचे मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी करेंगे काम

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी चंद्र प्रकाश यादव पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौके पर जांच में जुट गए हैं और जल्द ही पुलिया की मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। थाना अधिकारी ने भी आला अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version