लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कल राज्य सभा सांसद को सोपेंगे ज्ञापन
गौतम शर्मा
राजसमन्द। जिले के कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति की मांग को लेकर 25वें दिन भी ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी रहा गांव के गणमान्य और आसपास गांव के लोगों द्वारा तहसील परिसर के बाहर धरना स्थल पर पंचायत समिति की मांग को लेकर नारेबाजी की गई है कुंवारिया तहसील क्षेत्र के लोगों की एक ही मांग है कि यहां पंचायत समिति का कार्यलय खुले ताकि आमजन को सरकारी काम मैं राहत मिल सके। मंगलवार को क्षेत्र के कई कार्यकर्ता नाथद्वारा पहुंचेंगे जहां पर राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया को ज्ञापन देकर कुंवारिया को पंचायत समिति बनाने का आवाहनं करेंगे इसको लेकर सैकड़ो कार्यकर्ता नाथद्वारा पहुंचेंगे बताया कि राज्यसभा सांसद लहर सिंह मूलतः कुंवारिया निवासी हैं ऐसे में तहसील क्षेत्र के लोगों को यह आस है कि पंचायत समिति के लिए वह मुख्यमंत्री से पुरजोर तरीके से मांग रखेंगे वही प्रतिदिन ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।ग्रामीणों ने राजनेताओं व प्रशासन के आल्हा अधिकारियों से कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति कार्यालय खुलवाने की मांग की है।
