लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राशी सीड्स और स्टार एग्री कंपनी के बीज की बिक्री पर लगी रोक
हनुमानगढ़।
राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर बीज कंपनियों की गड़बड़ियों का पर्दाफाश किया है। खरीफ सीजन की तरह रबी सीजन में भी किसानों तक घटिया और अमानक बीज न पहुँचे, इसके लिए मंत्री सख्त हो गए हैं।
शनिवार को हनुमानगढ़ जिले की संगरिया तहसील के नगराना गांव स्थित स्टार एग्री सीड्स प्राइवेट लिमिटेड पर अचानक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
निरीक्षण में खुलासा
-
गेहूं बीज पैकिंग बैग पर तमिलनाडु का पता अंकित था, जबकि उत्पादन और पैकेजिंग संगरिया क्षेत्र में हो रही थी।
-
सरसों के बीज पर खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल पाया गया।
-
कंपनी से संतोषजनक जवाब न मिलने पर मंत्री ने 10 हजार क्विंटल सरसों और 34 हजार क्विंटल गेहूं बीज की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी।
-
1 लाख से ज्यादा गेहूं के बैग सीज कर सैंपलिंग की गई।
कृषि मंत्री ने कंपनी के सभी बीजों की बिक्री पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। कार्रवाई बीज नियम 1968 की धारा 7, 9 और 10 के तहत की गई है।
रासी सीड्स पर भी गाज
निरीक्षण में रासी सीड्स कंपनी की गड़बड़ी भी सामने आई। कंपनी हनुमानगढ़ में बीज का प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग कर रही थी, लेकिन बैग पर पता तमिलनाडु के कोयम्बटूर का छापा जा रहा था। कृषि मंत्री ने इसे बड़ी धोखाधड़ी बताया।
स्टार एग्री से मांगे गए दस्तावेज
मंत्री ने कंपनी को कई जरूरी दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए हैं, जिनमें शामिल हैं–
-
फर्म का अनुज्ञा पत्र और पंजीकरण प्रमाण पत्र
-
सभी फसलों के किस्मवार जेनेटिक सोर्स डॉक्यूमेंट
-
आरएंडडी भूमि से संबंधित दस्तावेज
-
सभी किस्म की जीओटी टेस्ट रिपोर्ट
-
खरीफ 2025 तक किसानों के खेतों पर हुए बीज उत्पादन की सूची
-
किसानों को उपलब्ध कराए गए फाउंडेशन बीज और उसकी रसीद
-
वर्षवार बीज उत्पादन और किसानों को किए गए भुगतान का विवरण
-
वर्षवार कुल उत्पादित और विक्रय बीज की मात्रा व राज्योंवार वितरण की सूचना
-
कृषि विभाग को उपलब्ध कराए गए फार्म-डी की रिपोर्ट