Home education खस्ता खेलमैदान पर शुरू हुआ राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का प्रशिक्षण

खस्ता खेलमैदान पर शुरू हुआ राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का प्रशिक्षण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) – राज्य के चुरू और सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय पर 30 सितंबर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले से चयनित छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण पलाई कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेलमैदान पर शुरू हो गया।

हालांकि, खेलमैदान की स्थिति खस्ता है। कस्बे के लोगों ने बताया कि मवेशियों के चरने से मैदान में गड्ढे बने हुए हैं और कांटेदार झाड़ियाँ उगी हुई हैं। साथ ही मैदान में विद्युत निगम की 33/11 केवी बिजली की लाइन के खंबे हैं, जिन पर बिजली के तार लगे हैं, जो न केवल खेल में व्यवधान उत्पन्न करते हैं बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बना रखते हैं। लोगों ने बताया कि पंचायत प्रशासन को इस संबंध में कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पलाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए विद्यालय से 5 छात्र और 3 छात्राओं का चयन हुआ है। इसके अलावा, एक छात्रा का चयन कबड्डी राज्य स्तर के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 30 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें छात्र चुरू और छात्राएं सवाईमाधोपुर जाएंगी, जबकि कबड्डी की चयनित छात्रा डीडवाना में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version