लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
धाकड़ समाज सेवा समिति नागर चाल 108 गांव द्वारा शनिवार को एक निजी रिसोर्ट में द्वितीय कैरियर परामर्श एवं मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक क्षेत्र से आएं हिन्दी मीडियम टाॅपर आईएएस दीपक गोदारा व आरएएस भैरूप्रकाश धाकड़, चिकित्सा क्षेत्र से आरयूएचएस में मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर प्रहलाद धाकड़, कृषि क्षेत्र से प्रधान वेज्ञानिक राजेन्द्र धाकड़ अविकानगर मालपुरा, सहायक कृषि अधिकारी चेतन कुमार धाकड़, फाइनेंस क्षेत्र से सीए राकेश धाकड़, इंजिनियरिंग क्षेत्र से कंपनी मेनेजर एल एण्ड टी आशाराम धाकड़, बैंकिंग क्षेत्र से सीनियर मेनेजर हेमराज धाकड़, मोटिवेटर रामावतार धाकड़ द्वारा धाकड़ समाज के छात्र-छात्राओं को कैरियर परामर्श एवं मोटिवेशन दिया गया। 