Home latest कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
जिला मुख्यालय स्थित डाइट में डर्फ कार्यकारिणी एवं सलाहकार मंडल की सत्रांत बैठक उप प्रधानाचार्य नीरेंद्र कुमार गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आईएफएससी प्रभागाध्यक्ष रवि प्रकाश विजय ने बताया की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सभी प्रकार के शोध की समीक्षा की गई। तैयार प्रतिवेदनों के शोध निष्कर्षों को क्षेत्र में संप्रेषित किए जाने, शोध प्रतिवेदनों का प्रकाशन कर पर्याप्त रूप से उनका प्रसार किए जाने, शोधार्थियों को शोध प्रमाण पत्र देने, जिन क्षेत्रों में शोध नहीं किया गया उन शीर्षकों का आगामी सत्र में शोध करने, सभी शोध का शोध सार तैयार कर उनका शोध सार पत्रिका के रूप में प्रकाशन करने, सभी शोध को शोध सरिता पत्रिका में प्रकाशन करने, राज्य एवं जिला स्तरीय शोध का प्रकाशन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इस मौके डाइट व्याख्याता कन्हैया लाल मीणा, सदस्य शिक्षक बनवारी लाल सैनी, गिरिराज प्रसाद शर्मा, महेश नारायण शर्मा, दिनकर विजयवर्गीय, बद्री लाल गुर्जर, मुजफ्फर हुसैन, हंसराज तंवर आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version