Home latest काली जंगली बिल्ली ने किया युवक पर हमला

काली जंगली बिल्ली ने किया युवक पर हमला

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आदर्श भार्गव

किशनगंज शाहाबाद (बारां)

शाहाबाद । उपखंड के महात्मा गांधी स्कूल के पास कस्बाथाना में एक जंगली काली बिल्ली ने एक युवक पर हमला कर दिया है। जिससे युवक घायल हुआ। राहुल गोस्वामी ने बताया की घर पर अचानक एक काली बिल्ली आ गई। ऐसी बिल्ली आज तक नहीं देखी। पूरी तरह से काली बिल्ली थी। बिल्ली ने अचानक हमला कर दिया। मौके पर ग्रामीणों की सहायता से बिल्ली को पकड़कर सुरक्षित राहुल गोस्वामी , दिलिप चंदेल, राहुल शर्मा की सहायता से धुपकटा के जंगलो में छोड़ दिया। साथ ही युवक का इलाज कस्बाथाना अस्पताल में किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version