Home latest जिले में एडल्ट टीबी वैक्सीनेशन अभियान का हुआ शुभारंभ

जिले में एडल्ट टीबी वैक्सीनेशन अभियान का हुआ शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

स्वास्थ्यकर्मियों व विशेष जोखिम समूहों को प्राथमिकता के साथ लगाये वैक्सीन- सांसद

एडल्ट टीबी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर बड़ा कदम- जिला कलेक्टर

सांसद व सीएमएचओ ने लगवाई एडल्ट टीबी वैक्सीन

भीलवाड़ा (विनोद सेन) । जिले में एडल्ट ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर, महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर में किया गया। सांसद दामोदर अग्रवाल और जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल और सीएमएचओ डॉ. सी.पी. गोस्वामी ने खुद को टीबी वैक्सीन लगवाकर लोगों को प्रेरित किया।

सांसद दामोदर अग्रवाल ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत भीलवाड़ा व झूझंनू जिले को इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। यह वैक्सीनेशन विशेष रूप से उन स्वास्थ्यकर्मियों और वयस्कों के लिए फायदेमंद होगा, जो टीबी रोगियों के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की, जिससे संक्रमण की रोकथाम और परिवारजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

टीबी मुक्त भारत के संकल्प की ओर एक और कदम-

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बताया कि “टीबी हारेगा, देश जीतेगा“ तथा ‘‘ म्हारे गांव, टीबी ना पसारे पांव’’ के संकल्प के साथ विशेष पायलट प्रोजेक्ट के रूप में भीलवाडा व झुझंनू जिले को चुनकर एडल्ट टीबी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को जिले में शुरू किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version