Home latest जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ली उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक 

जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ली उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को सभी उपखंड स्तरीय अधिकारियों और तहसीलदारों की वर्चुअल बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट से उपखंड स्तर पर भेजे गए मामलों का प्राथमिकता से समाधान कर आमजन को राहत दी जाए।

बैठक में कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल और पीजी शाखा सहित ऑनलाइन-ऑफलाइन प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं एमजेएमएस पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पिछड़ा वर्ग आयोग से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेने के साथ-साथ जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने को कहा।

कलेक्टर ने मेड़ता और रियांबड़ी क्षेत्र में रेलवे अंडरब्रिज/ओवरब्रिज से जुड़े अनापत्ति प्रमाण पत्र, विस्फोटक अनुज्ञप्ति और हिट एंड रन स्कीम से जुड़े मामलों का भी नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदा, मरम्मत कार्यों और विधानसभा प्रश्नों से जुड़े मामलों को समयबद्ध रूप से निपटाया जाए। साथ ही प्रतिमाह 500 असंतुष्ट शिकायतों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी उपखंड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे और कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version