Home latest झमाझम बारिश से राहत

झमाझम बारिश से राहत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर सहित आसपास के क्षेत्र में करीब एक सप्ताह के बाद गुरुवार को दोपहर में हुई झमाझम बारिश से जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं खरीफ की फसलों में भी लाभ बताया जा रहा है।करीब एक सप्ताह से मानसून ने विश्राम ले रखा था ।गुरुवार को दोपहर में आकाश में बादल छा गए ।जिससे करीब आधा घंटा यहां उनियारा शहर सहित अलीगढ़, खेड़ली, सहादत नगर, नाहरा, पागड़ा, पागड़ी, पलाई सहित आसपास के दूर दराज के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई ।

बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया।जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।इधर जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार गलवा बांध पर 25 तथा उनियारा शहर में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई ।क्षेत्र के कई छोटे बड़े गावों में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए हैं ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version