Home latest जातिगत जनगणना करने की घोषणा पत्र मिठाई खिलाकर खुशी बनाते कांग्रेसी

जातिगत जनगणना करने की घोषणा पत्र मिठाई खिलाकर खुशी बनाते कांग्रेसी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गॉंधी द्वारा देशभर में केन्द्र सरकार से जातिगत जनगणना की मॉंग को लेकर जन-जागरण अभियान चलाया गया और कांग्रेस द्वारा जातिगत जनगणना करवाने की माँग लगातार की जा रही थी, जिसके दबाव में केन्द्र सरकार द्वारा देश में जनगणना के साथ जातिगत आधार पर जनगणना करवाने का निर्णय करने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश कांगेस मुख्यालय, जयपुर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता विपक्ष  राहुल गॉंधी का आभार जताने हेतु एक संगोष्ठी आयोजित की तथा मिठाई खिलाकर इस निर्णय पर जश्न मनाकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग द्वारा जाति जनगणना की आवश्यकता एवं उपयोगिता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव  जसवंत गुर्जर,  पुष्पेन्द्र भारद्वाज, स्वर्णिम चतुर्वेदी,  आर. सी. चौधरी, विभाग के चेयरमेन श्री हरसहाय यादव, नेशनल कोर्डिनेटर  राजेन्द्र सैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुये लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गॉंधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिाकुर्जन खडग़े का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version