Home latest जन सहयोग से ही सवाई माधोपुर को स्वच्छ बनाएंगे – सामरिया

जन सहयोग से ही सवाई माधोपुर को स्वच्छ बनाएंगे – सामरिया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर/ सवाई माधोपुर,। सवाई माधोपुर के नव नियुक्त कार्यवाहक सभापति जय प्रकाश सामरिया ने परिषद आयुक्त नरसी मीणा के साथ सिटी बाजार में आमजनता से मिले स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर उनसे सहयोग मांगा के यह शहर हम सबका है और हम सब का यह दायित्व है कि इसे स्वच्छ रखे सुंदर रखे, इसके लिए आप सब अपनी जिम्मेदारी समझे और अपनी अपनी दुकानों के आगे डस्टबिन लगाए, रोड की सीमा में अतिक्रमण न करे, जिससे आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

हम सब मिलकर गंदगी को शहर से भगाए। जैसा कि हमारे जन प्रिय विधायक और राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री करोड़ी लाल मीणा ने इस क्षेत्र के लिए सपना देखा है हमारा सवाई माधोपुर शहर सुंदर और स्वच्छ रहे जिससे हमारा स्वस्थ तो बेहतर होगा ही होगा साथ में हमारे व्यापार में भी वृद्धि होगी सुंदर शहर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तो हम सब को फायदा होगा। सभापति ने जहां आम लोगों से अपील की वही परिषद के कर्मचारियों को निर्देशित भी किया की वे समय समय पर सफाई का कार्य करते रहे। क्योंकि वे स्वयं इसकी निगरानी करेंगे और काम के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version