Home latest जयपुर में बनेगा गोकुलधाम, कान्हा फोड़ेंगे मटकी और नन्हें कृष्णा देंगे सांस्कृतिक...

जयपुर में बनेगा गोकुलधाम, कान्हा फोड़ेंगे मटकी और नन्हें कृष्णा देंगे सांस्कृतिक संदेश

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क-

गोकुलम-2025 का पोस्टर लान्च, 1500 से ज्यादा युवा करेंगे पार्टिसिपेट

जयपुर । युवा पीढ़ी मोबाइल और सोशल मीडिया में खोई हुई है। पढ़ाई का भी बोझ है और इसके चलते कई बार युवा गलत कदम भी उठा लेते हैं। ऐसे में उनको संस्कृति से जोड़ने के साथ मनोरंज की दृष्टि से मटकी फोड़ आयोजन करते हैं। यह कहना था समरस भारत सेवा संस्थान के पदाधिकारियों का, जिन्होंने “गोकुलम-2025” का पोस्टर लॉन्च करते हुए युवाओं को संस्कृति से जोड़ने की बात की।
जे.एल.एन. मार्ग स्थित जवाहर कला केंद्र में लॉन्चिंग के मौके पर संस्थान अध्यक्ष धनंजय सिंह,सचिव देवेंद्र शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मोतीराम चोपड़ा और सहसंयोजक सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहे।
सचिव देवेंद्र शर्मा ने बताया कि गोकुलम-2025 का आयोजन 16 अगस्त को चित्रकूट स्टेडियम में किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क होगा

कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा, जिससे टीमों के अलावा आमजन भी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में लड्डू गोपाल (कान्हा) की प्रतिमा का स्वागत व पूजन किया जाएगा, जबकि विशिष्ट अतिथियों में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रान्त प्रचारक बाबूलाल शर्मा, केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा और विधायक गोपाल शर्मा होंगे।

8 वर्ष से कम के बच्चे बनेंगे कान्हा:

आयोजकों ने बताया कि गोकुलधाम में कान्हा और गोविंदा की पारंपरिक गतिविधियों का जीवंत मंचन होगा। कार्यक्रम में कान्हा प्रतियोगिता (8 वर्ष से कम आयु–लगभग 500 प्रतिभागी) और गोविंदा प्रतियोगिता (8 वर्ष से अधिक आयु–लगभग 1500 प्रतिभागी टीमों के रूप में) आयोजित की जाएंगी।
दोनों केटेगरी में फर्स्ट, सैकंड व थर्ड प्राइज के साथ “मैं भी विजेता” थीम के तहत सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे।

टीमें कर रही हैं अभ्यास:

कार्यक्रम के लिए 100 से ज्यादा टीमों के आने की संभावना है, जिसमें अभी 80 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। ये सभी टीमें अपने-अपने स्तर पर कॉलोनी, घर, पार्क आदि जगहों पर प्रेक्टिस कर रही हैं, जिससे कम से कम समय में मटकी फोड़कर विजेता बना जा सके।
ऐसे में आयोजन की तैयारियां भी जून से जारी है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, बैठने, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था होगी।

सभी पार्टिसिपेंट्स को दी जाएंगी टी-शर्ट:

ऐसे में गोकुलम-2025 में उमंग, उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो जयपुरवासियों के लिए खास होगा। सभी पार्टिसिपेंट्स को टी-शर्ट देकर उनको एक ही रंग में रंगा जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version