Home latest जयपुर में एसीबी ने उप-रजिस्ट्रार निरीक्षक नारायण वर्मा ₹2.75 लाख रिश्वत लेते ...

जयपुर में एसीबी ने उप-रजिस्ट्रार निरीक्षक नारायण वर्मा ₹2.75 लाख रिश्वत लेते  गिरफ्तार

0

जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । — भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर सहकारी समितियों के उप-रजिस्ट्रार निरीक्षक नारायण वर्मा को ₹2,75,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ की टीम ने एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अंजाम दी।

शिकायत और रिश्वत मांगने का आरोप

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाहक महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार, एसीबी को शिकायत मिली थी कि नारायण वर्मा ने परिवादी के दो आवासीय प्लॉट (श्रीनाथ एनक्लेव सेकंड, ग्राम हरगुन की नांगल उर्फ चारणवाला, डिग्गी रोड, तहसील सांगानेर) पर चल रहे विवाद में स्टे आदेश दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की।

उप-रजिस्ट्रार के लिए: ₹4,00,000 (दो प्लॉटों के लिए ₹2 लाख प्रति प्लॉट)

स्वयं के लिए: ₹1,00,000

जाल बिछा और बरामद हुई रकम

मांग सत्यापन के दौरान आरोपी ने पहले ₹74,000 प्राप्त किए थे। आज, एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए वर्मा को ज्योतिराव फूले चौराहा, स्वेज फार्म के पास ₹2,75,000 लेते गिरफ्तार किया। परिवादी को लगभग 10 किलोमीटर गलियों में घुमाने के बाद, आरोपी ने स्कूटी रोककर यह रकम ली।

टीम और सुपरविजन

यह कार्रवाई डीआईजी द्वितीय आनंद शर्मा के सुपरविजन में एएसपी ज्ञानप्रकाश नवल के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक गंभीर सिंह और टीम ने की।
एसीबी ने आरोपी से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली है और मामले में अन्य की भूमिका को लेकर पूछताछ जारी है।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version