Home latest दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वतंत्रता दिवस पर महिला हेड कांस्टेबल मनीषा शर्मा सम्मानित

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वतंत्रता दिवस पर महिला हेड कांस्टेबल मनीषा शर्मा सम्मानित

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ की महिला हेड कांस्टेबल मनीषा शर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जीएमआर प्रबंधन ने उन्हें मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मनीषा शर्मा पिछले कई वर्षों से एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात हैं और अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पण, सतर्कता और पेशेवर अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।

सम्मान समारोह के दौरान मौजूद अधिकारियों ने कहा कि मनीषा शर्मा जैसे कर्मठ और ईमानदार अधिकारी सुरक्षा बल की रीढ़ हैं और उनका यह सम्मान पूरे बल के लिए गर्व का विषय है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version