लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीएमश्री विद्यालय बापूनगर में पोस्टर व लेख प्रतियोगिता, 45 विद्यार्थियों ने लिया भाग
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) के स्थापना दिवस के अवसर पर इन्टेक भीलवाड़ा चैप्टर द्वारा पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर में पोस्टर एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक कल्पनाओं को रंगों और रेखाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इन्टेक कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने बताया कि इन्टेक की स्थापना वर्ष 1984 में नई दिल्ली में की गई थी। संस्था का मुख्य उद्देश्य देश की प्राकृतिक, निर्मित एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरें और प्राकृतिक संसाधन हमारी पहचान हैं, जिनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
विद्यार्थियों से संरक्षण के लिए जागरूक बनने का आह्वान
जाजू ने विद्यार्थियों से पुरातात्विक महत्व की विरासतों, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए स्वयं जागरूक बनने और समाज को प्रेरित करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता परिणाम
प्रतियोगिता प्रभारी गुमानसिंह पीपाड़ा ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित की गई।
प्रथम ग्रुप में—
-
गुनगुन फतेहपुरिया — प्रथम
-
मानवी यादव — द्वितीय
-
तृष्णा शर्मा — तृतीय
द्वितीय ग्रुप में—
-
गुनगुन गुर्जर — प्रथम
-
खुशबू कुमावत — द्वितीय
-
निधि यादव — तृतीय
इसके अतिरिक्त ऊषा कंवर एवं तमन्ना कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी विजेताओं को इन्टेक की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
सहयोग और सहभागिता
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता नानकानी, अमर ज्योति, एम. कोडिश एवं स्नेहलता सनाढ्य का विशेष सहयोग रहा।
