Home agriculture हाई टेंशन लाइन का मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों...

हाई टेंशन लाइन का मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी

किसान सभा के नेताओं और किसानों ने मौके पर विरोध कर काम को रुकवाया

लोसल. कस्बे के हरिपुरा गांव से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के विरोध गुरुवार को किसानों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और खेत में हाई टेंशन लाइन के पोल खड़े करने आए कंपनी के लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत कर जबरदस्ती खेत में पोल खड़े करने को लेकर आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार बाड़मेर के भड़ला से पलसाना जा रही हाई टेंशन लाइन के पोल हरिपुरा गांव के इंद्राराम बाजिया के खेत में पुलिस व प्रशासन के साथ पहुंचे कंपनी के लोगों का किसानों ने जमकर विरोध जताया।

किसानों ने‌ बताया कि पोल खड़े करने के लिए कंपनी के लोग जैसे ही आए वैसे ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासन भी बड़ी संख्या में खेत में आ‌ गए । इस दौरान जब कंपनी के लोगों से नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की तो पुलिस प्रशासन बीच में आ गया। किसानों ने आरोप लगाया कि खेत में पोल खड़े करने को लेकर पुलिस प्रशासन ने किसानों को डराया और धमकाया। इसके बाद जेसीबी के माध्यम से गड्ढे खोदने लग गए। किसानों ने काम रोकने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन के जवानों ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को खेत से खदेड़ने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर पहुंचे किसान सभा के नेताओं ने विरोध कर काम को रुकवाया तथा धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी और प्रशासन के लोग वार्ता कर उचित मुआवजा नहीं देंगे तब तक काम नहीं करने दिया जाएगा। किसान सभा के नेता भागीरथ नेतड़, रामदेव लेघा‌ आदि ने बताया कि प्रशासन कंपनी के लोगों के दबाव में आकर किसानों के साथ कुठाराघात करने की कोशिश कर रहा है। किसान अपनी जमीन का उचित मुआवजा मांग रहा है। लेकिन यहां का प्रशासन किसानों के साथ जबरदस्ती कर खेत में काम करवाना चाह रहा है। लेकिन किसान सभा किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी और जब तक किसान को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं होने दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version